चलाया गया होटल व रेस्टोरेंट में सघन चेकिंग अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएफओ दीपक शर्मा के निर्देशन में फायर सेफ्टी पर सख्ती जारी. 6 जून 2026 को चलाया गया 18 होटल व रेस्टोरेंट में सघन चेकिंग अभियान. कई जगह मिलीं खामियां. दिल्ली के मालवीय नगर में होटल अग्निकांड के बाद कानपुर में फायर सुरक्षा को लेकर अभियान तेज़ कर दिया गया है. महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेश और पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देश पर 6 जून 2026 को शहर के 18होटल,रेस्टोरेंट व क्लब में सघन निरीक्षण किया गया.मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में "जन जागरूकता अभियान" के तहत प्रभारी अग्निशमन अधिकारियों ने होटल,रेस्टोरेंट व क्लब की जांच की.अग्निशमन तथा आपात सेवा नियमावली 2022 और अधिनियम 2024 के मानकों के अनुसार अग्निसुरक्षा व्यवस्थाएं न पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए.
लाइसेंस निर्गमन के लिए जिला पर्यटक अधिकारी और भवन संबंधी कार्यवाही के लिए कानपुर विकास प्राधिकरण को अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं में विचलन की सूचना भेजी जाएगी। ताकि नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा सके. सीएफओ दीपक शर्मा के नेतृत्व में कैलाश होटल, रावतपुर,होटल रिलेक्स इन, केशव पुरम कल्याणपुर, हीरा स्वीट्स अम्बेडकरपुरम कल्याणपुर, भदोरिया लॉन एण्ड रेस्टोरेंट चकरपुर मण्डी, होटल रायल ऑर्चिड, साइट नं एक चौराहा किदवई नगर,
तड़का रेस्टोरेंट, साइट नं एक चौराहा किदवई नगर,
एम आर ग्राण्ड स्टेशन रोड रेलबाजार,होटल शिव सपना रेलबाजार, होटल संतोष राज रेलबाजार,अतिथि गैलेक्सी रेलबाजार,होटल निर्मल पैलेस सिविल लाइन्स,
होटल दीप मयूर शूटरगंज,
ओयसी रेस्टोरेंट सिविल लाइन्स,मामा गोटो रेस्टोरेंट सिविल लाइन्स,बोडेगा रेस्टोरेंट, होटल मिलेनियर सुईट्स आर्य नगर,चीना रेस्टोरेंट घाटमपुर, होटल वी एन ग्राण्ड आदर्श विहार देहली सुजानपुर, व जी एस गैलेक्सी कोयला नगर में ये अभियान चलाया गया. सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया, यह अभियान निरंतर जारी रहेगा |