बस्ती के बीच शराब ठेका हटाने की मांग, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर - मौदहा तहसील क्षेत्र के करहिया गांव में बस्ती के बीचो-बीच संचालित शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
तहसील दार शेखर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौपते हुए बताया है।कि गांव में आबादी के बीच शराब का ठेका चल रहा है। ठेके पर दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे में धुत लोग गाली-गलौज करते हैं विराजमान शंकर जी के मंदिर पूजा अर्चना के लिए महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं डेढ़ सौ मीटर दूर पर संचालित गोपाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्कूली बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि बस्ती के बीच शराब ठेका होने से आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। कई बार झगड़े भी हो चुके हैं। गांव में नशेड़ियों के कारण ठेके के आसपास अफरा तफरी का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों की मांग की है।कि जनहित में शराब ठेके को बस्ती से दूर गांव के बाहर स्थानांतरित किया जाय ज्ञापन देने वालों में पार्वती, कल्ली,राधा गुप्ता सहित एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष उपस्थित रहे l