मुंडेरा में घरेलू हिंसा से संरक्षण के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती वन्दना अग्रवाल के कुशल दिशा निर्देशन में सोमवार को सुमेरपुर क्षेत्र के मुंडेरा पंचायत भवन में स्थित लीगल एड क्लीनिक में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। पीएलवी गणेश सिंह ने घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए महिलाओं को उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में जागरूक किया। पीएलवी गणेश सिंह ने घरेलू हिंसा के अंतर्गत शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, भावनात्मक हिंसा/मानसिक हिंसा, आर्थिक हिंसा, मौखिक हिंसा, सामाजिक हिंसा, उपेक्षा या उदासीनता बरतना के संबंध में जानकारी दी। पीएलवी गणेश सिंह ने घरेलू हिंसा अधिनियम की प्रमुख धाराओं के अतिरिक्त भारतीय न्याय संहिता की भी जानकारी दी। पीएलवी गणेश सिंह ने घरेलू हिंसा के मामले में तत्काल सहायता के लिए महिला हेल्प लाइन नम्बर 1091 अथवा 181 या आपात कालीन पुलिस सेवा 112 पर सम्पर्क करने का परामर्श दिया। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर से संपर्क करने का भी मशविरा दिया। कार्यक्रम में प्रीती, मंजू देवी, शशि देवी, हीरामणि, कस्तूरी, रेखा देवी संध्या देवी, ज्योति, मिथलेश कुमारी, रानी, विजय बहादुर, बारेलाल, सुखखन, नरेश कुमार, किशन कुमार साहू आदि उपस्थित रहे। पंचायत सहायक नरेश कुमार ने सभी के प्रति आभार जताया।