अज्ञात कारण के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बीती शाम घर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेरी गांव निवासी रामू श्रीवास 24 वर्ष पुत्र स्व मूलचंद्र ने अज्ञात कारण के चलते रविवार शाम सात बजे अपने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या करली। मृतक के परिजन जब शाम को घर आए तो उसे फांसी पर लटके देखा तो चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। तब पुलिस ने शव कापंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।फोरेंसिक टीम ने मौके पर घटना के साक्ष्य एकत्र किए। मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। तथा अविवाहित था। मेहनत मजदूरी करता था। चौकी इंचार्ज रिंकू तिवारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी।