अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा की बैठक दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, जोन के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, कानपुर जोन बोर्ड ऑब्जर्वर, मुख्य नोडल अधिकारी/नोडल अधिकारी (पुलिस/प्रशासन), डीवी/पीएसटी दल, कार्यदायी संस्था सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन के प्रतिनिधि व सुरक्षा एवं ड्यिूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में दिनांक 15.06.2026 से प्रारम्भ होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक महोदया द्वारा भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी अधिकारियों को निर्धारित मानकों एवं शासनादेशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
|