माया वाल्मीकि ने कुरारा स्थित बाल्मीकि उपवन के सुंदरीकरण की उठाई मांग
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कस्बा कुरारा में महर्षि बाल्मीकि उपवन का सुंदरीकरण कराए जाने हेतु पूर्व चेयरमैन/सांसद प्रतिनिधि हमीरपुर विधान सभा माया वाल्मीकि द्वारा जिला अधिकारी हमीरपुर को पत्र लिखकर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने बने बाल्मीकि उपवन का सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की गई है।माया बाल्मीकि ने अवगत कराया है कि उपवन में महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित है।उपवन की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई है,रेलिंग उखड़ गई है,प्रतिमा भी काफी पुरानी है जिससे रंग उड़ गया है।सरकार के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग अनुभाग -3 के शासनादेश संख्या 1101/26-3-2026-2004864 दिनांक 09 अप्रैल 2026 में व्यवस्था की गई है कि प्रत्येक विधान सभा में जहां जहां महापुरुषों की प्रतिमाएं पार्कों में लगी है वहां वहां पार्कों की बाउंड्रीवाल,रेलिंग,प्रकाश की व्यवस्था आदि कार्य कराए जाएं। इसके लिए सरकार ने अलग से बजट की भी व्यवस्था कर दी है। उक्त कार्य समाज कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जाना है। माया बाल्मीकि के द्वारा दिए गए पत्र को जिलाधिकारी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है।