मुख्यमंत्री आज राठ में करेंगे ₹636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिनांक 21 जून, 2026 को जनपद हमीरपुर भ्रमण प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राठ स्थित स्वामी ब्रह्मनंद डिग्री कॉलेज, मैदान में आयोजित भव्य जनसभा एवं विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर वे जनपद के सर्वांगीण विकास से संबंधित 75 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत ₹636.82 करोड़ है।
यह परियोजनाएं जनपद में आधारभूत संरचना, संपर्क मार्ग, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनोपयोगी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी l
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी एवं लोककल्याणकारी नीतियों से जनसामान्य को अवगत कराएंगे।
जनपद प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया गया है।