होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आरटीओ कार्यालय में नहीं है फायर सेफ्टी सिस्टम, बड़ी अनहोनी को आमंत्रण
 
आरटीओ कार्यालय में नहीं है फायर सेफ्टी सिस्टम, बड़ी अनहोनी को आमंत्रण
Updated: 6/24/2026 8:42:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आरटीओ कार्यालय में नहीं है फायर सेफ्टी सिस्टम, बड़ी अनहोनी को आमंत्रण
- ​सारथी लाइसेंस भवन में वर्ष 2023 में लगे थे सिर्फ दो उपकरण, जो नाकाफी
- ​लखनऊ अग्निकांड के बाद जागे परिवहन आयुक्त, मण्डल से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। लखनऊ के एक संस्थान में हुए भयानक अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद परिवहन विभाग की नींद टूटी है। परिवहन विभाग के मुखिया, परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के सख्त निर्देश के बाद अब प्रदेश भर के परिवहन कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। ​आदेश मिलते ही कानपुर के संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रशासन, राकेंद्र कुमार सिंह ने तत्काल मण्डल के 6 जिलों के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की जानकारी तलब की है।​- कानपुर आरटीओ सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति​कानपुर संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) परिसर की जमीनी हकीकत बेहद चौंकाने वाली है। यहाँ न तो कोई आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगा है और न ही आपातकाल के लिए कोई फायर अलार्म। कई अधिकारी आए और गए, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किसी ने नहीं किए। ​कागजों में सुरक्षा वर्ष 2023 में सारथी लाइसेंस भवन में महज दो अग्निशमन उपकरण टांगे गए थे, जो इस विशाल परिसर और यहाँ आने वाली भीड़ के लिहाज से ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं। अगर यहाँ कोई बड़ी दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किस पर होगी ?​- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे समीक्षा बैठक​अग्नि सुरक्षा के इस बेहद संवेदनशील मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गंभीर हैं। वे 5 कालिदास मार्ग स्थित सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में सभी सरकारी विभागों से अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, उनके रख-रखाव और वर्किंग कंडीशन की विस्तृत रिपोर्ट तलब की जाएगी।​- क्या कहता है नेशनल बिल्डिंग कोड (एनबीसी) का नियम ​एनबीसी के नियमानुसार, किसी भी सार्वजनिक या सरकारी कार्यालय में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। आरटीओ कार्यालय में रोजाना सैकड़ों लोग अपने काम के लिए आते हैं, साथ ही यहाँ भारी मात्रा में गाड़ियों और लाइसेंस से जुड़े कागजी रिकॉर्ड (फाइलें) मौजूद रहते हैं। नियमों के मुताबिक, यहाँ निम्नलिखित व्यवस्थाएं होना अनिवार्य है जिसमें ​फायर एनओसी, अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र, ​फायर अलार्म व हाइड्रेंट पूरे परिसर में चालू हालत में अलार्म और पानी की बौछार वाले हाइड्रेंट सिस्टम, ​प्रशिक्षित स्टाफ आपात स्थिति में उपकरणों को चलाने के लिए कार्यालय के कर्मियों का प्रशिक्षित होना। ​वैधता लगे हुए सिलेंडरों की नियमित रीफिलिंग और उनकी एक्सपायरी डेट दुरुस्त होना।​- उप परिवहन आयुक्तों से मांगा गया डेटा​परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने प्रदेश भर के सभी उप परिवहन आयुक्तों को निर्देश जारी कर उनके क्षेत्रों के अधीन संचालित सभी विभागीय परियोजनाओं की रिपोर्ट मांगी है। इनमें आईडीटीआर, डीटीटीआई, एटीएम, एडीटीसी शामिल हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन केंद्रों पर लगे फायर उपकरणों की वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत की जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में मृतक विद्यार्थियों को श्रद्धा सुमन किए गए अर्पित
केडीए का एक्शन, बेसमेंट में संचालित 32 कोचिंग सील सचिव बोले. अभियान जारी रहेगा
दीक्षोत्सव के अंतर्गत रस्साकसी हुई प्रतियोगिता
आरपीएफ दरोगा के साहस और चेतना ने बचाई युवक की जान
जर्जर इमारत गिराने की स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :