केडीए का एक्शन, बेसमेंट में संचालित 32 कोचिंग सील सचिव बोले. अभियान जारी रहेगा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपूर। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने काकादेव की कोचिंग मंडी में मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।केडीए सचिव अभय कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम ने उन सभी कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया, जो बिना सुरक्षा मानकों के बेसमेंट में संचालित हो रहे थे। जैसे ही केडीए की टीम काकादेव पहुंची, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने मानकों को ताक पर रखकर बेसमेंट में चलाई जा रही कोचिंग संस्थाओं को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। कार्रवाई की आहट मिलते ही कई कोचिंग संचालक अपने संस्थान बंद करके मौके से भाग खड़े हुए। केडीए सचिव अभय कुमार पांडे ने बताया कि यह अभियान अभी थमेगा नहीं। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 32 अवैध निर्माण और बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों को सील किया जा चुका है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का सघन अभियान जारी रहेगा। कार्यवाही में विशेष कार्याधिकारी बृजेन्द्र उपाध्याय, सत शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, सहायक अभियन्ता अतुल कुमार राय, संदीप मोदनवाल, सीबी पाण्डेय, अवर अभियन्ता अमर नाथ यादव, रमाकान्त, हिमांशु बर्नवाल, अर्पण सिंह, अटल चतुर्वेदी शामिल रहें।
|