लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में मृतक विद्यार्थियों को श्रद्धा सुमन किए गए अर्पित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया।साथ ही सभी कांग्रेसजनों ने लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी शोक प्रार्थना करी।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि संजय गांधी ने युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य किया। उनके विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं।उनके पांच सूत्रीय कार्यक्रम आज भी प्रासंगिक हैं।सब ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।पूर्व अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि संजय गांधी के लिए विरोधियों ने भ्रामक कहानियां फैलाई। इस दौरान अध्यक्ष पवन गुप्ता,हरप्रकाश अग्निहोत्री,संजय शाह, शंकर दत्त मिश्राबृजभान राय,आनंद शुक्ला,विनय पांडे,मनोज दुबे,रवि बाजपई,धर्मेंद्र सिंह,विनोद अवस्थी,शिव शंकर चौरसिया,चंद्र मणि मिश्रा,महपारा बेगम,रमणीक चतुर्वेदी,जीतेंद्र ब्रह्म,राजेश सविता उपस्थित रहे।
|