नाइट ट्रेनिंग के समय एयरपोर्ट में बड़ा हादसा
- प्रोपेलर की चपेट में प्रशिक्षु पायलट,डीजीसीए ने शुरू की जांच
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट पर बुधवार 26 जून 2026 की रात नाइट इंस्ट्रक्शनल फ्लाइंग के दौरान एक गंभीर हादसा सामने आया है। गार्ग एविएशन (एफटीओ) का ट्विन इंजन विमान जब लैंडिंग के बाद रनवे पर था। तभी एक प्रशिक्षु पायलट विमान का इंजन चालू रहते हुए ही नीचे उतर गई।इस दौरान वह चलते हुए प्रोपेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी पीठ में गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल कैडेट को आनन-फानन में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, चोटें काफी गंभीर हैं। विमान पर लगी रोक इस घटना को संज्ञा