होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ग्रो सेफ फूड 2.0 अभियान के तहत सुरक्षित कीटनाशी प्रयोग पर कार्यशाला आयोजित
 
ग्रो सेफ फूड 2.0 अभियान के तहत सुरक्षित कीटनाशी प्रयोग पर कार्यशाला आयोजित
Updated: 7/8/2026 12:16:00 AM By Reporter-

ग्रो सेफ फूड 2.0 अभियान के तहत सुरक्षित कीटनाशी प्रयोग पर कार्यशाला आयोजित
-संतुलित एवं सुरक्षित कीटनाशकों के उपयोग से गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्यान्न उत्पादन पर दिया गया बल
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मंगलवार को कृषि भवन सभागार, हमीरपुर में 'ग्रो सेफ फूड 2.0' अभियान के अंतर्गत कीटनाशियों के संतुलित एवं सुरक्षित प्रयोग विषयक कार्यशाला का आयोजन उप कृषि निदेशक डाॅ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यशाला में कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं इफको के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप संचालकों, निजी उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं तथा प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग कर सुरक्षित कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि किसानों को रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप एवं संतुलित मात्रा में करना चाहिए। सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण प्रयोग से जहां फसलों की गुणवत्ता बनी रहती है, वहीं पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य की भी प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कीटनाशकों के सुरक्षित प्रयोग, आवश्यक सावधानियों तथा समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सोलर लाइट ट्रैप, स्टिकी ट्रैप, ल्यूर सहित नीम ऑयल, ट्राइकोडर्मा हार्जेनियम तथा ब्यूवेरिया बैसियाना जैसे जैविक एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग की उपयोगिता पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला में जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरी शंकर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रेषु कुमार गौतम, अपर जिला कृषि अधिकारी  रविपाल, उद्यान निरीक्षक  पीयूष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (इफको) शशिकांत सहित प्रगतिशील कृषक  बलराम दादी, विमल कुमार तथा कृषि आदान विक्रेता भूपेन्द्र सिंह (एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप, राठ एवं सरीला),अजय कुमार (निषाद ट्रेडर्स, हमीरपुर), रियांशु (गौरीशंकर ट्रेडर्स, कुरारा),  अब्दुल नजीज (न्यू कृषि बीज भंडार, सुमेरपुर) एवं मो. जाबिर (जाबिर बीज भंडार, राठ) ने ग्रो सेफ फूड 2.0 अभियान के उद्देश्यों एवं सुरक्षित कीटनाशी प्रयोग से संबंधित तकनीकी जानकारी साझा की।
कार्यशाला के अंत में किसानों एवं कृषि आदान विक्रेताओं से सुरक्षित, संतुलित एवं आवश्यकता आधारित कीटनाशी उपयोग अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षित खाद्यान्न उत्पादन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वृक्षारोपण कर समाजवादियों ने अखिलेश यादव को जन्मदिन सप्ताह की दी बधाई
वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में किया गया पौधरोपण
निर्दोष युवक को उठाकर यातनाएं देने के मामले में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
बीज वितरण में किसानों को करना पड़ रहा पूरा पूरा दिन इंतजार,
मकान की पुरानी छत तोड़ते समय हादसा, मलबे में दबकर दो युवक घायल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :