निर्दोष युवक को उठाकर यातनाएं देने के मामले में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l तीन दिन पूर्व कोतवाली हमीरपुर पुलिस द्वारा शहर के मेरापुर निवासी शिवराज को बिना किसी कारण उठा लाई तथा थाने में उसके साथ जमकर मारपीट की हालत बिगड़ने पर पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। इस घटना को लेकर कांग्रेसियों ने आज दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा ।पूर्व विधायक राठ गयादीन अनुरागी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कांग्रेस जन कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए और प्रदर्शन करने के बाद एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन में मांग की गई है कि इस घटना की जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष गोविंद अहिरवार, अहमद हसन नगर अध्यक्ष मौदहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सूर्य किशोर तिवारी नीलम निषाद पूर्व जिला अध्यक्ष, उज्जवल पाठक, हाजी शमसुद्दीन, जीशान खान, दिनेश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, हिमांशु सैनी पूर्व जिला अध्यक्ष आदि कांग्रेसी जन मौजूद रहे l