बीज वितरण में किसानों को करना पड़ रहा पूरा पूरा दिन इंतजार,
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l राजकीय कृषि बीज भंडार कुरारा में किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत बीजो की मिनी किट उपलब्ध करवाई जा रही है किसानों को कृषि बीज की मिनी किट पाने के लिए पूरा पूरा दिन इंतजार करना पड़ रहा है। वही अन्य कई तरह की कमी बता किसानों को वापस किया जा रहा है।
खंड विकास कार्यालय के अंदर संचालित राजकीय कृषि बीज भंडार के द्वारा किसानों को अरहर, मूंग, तिल, उर्द, रागी, सावा, कोदो, ज्वार, मूंगफली, बाजरा आदि की मिनी किट वितरित की जा रही है। जिसमे किसानों को रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। जिसके रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों कोhttps://agriculture.up.gov.in/pmkusum/seed/SeedBooking.aspx इस साइड में जाना होता है और मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन हो जाता है। जिससे किसानों को लाभ के रूप में मुफ्त बीजो की किट उपलब्ध करवाई जाती है।
बचरौली गांव निवासी बबलू, भौली गांव निवासी पप्पू, सरसई गांव निवासी लखन आदि ने बताया कि दो दिनों से परेशान है किट मिल नही पा रही।
कृषि बीज भंडार कुरारा प्रभारी सुरेश निषाद ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा ये योजना चलाई जा रही है। जिसमें अरहर के बीज में केंद्र सरकार 4 किग्रा व राज्य सरकार के द्वारा 3 किग्रा की कुल 7 किलो की किट वितरित की जा रही है वही मूंग 4 किग्रा, तिल 2 किग्रा, उर्द 4 किग्रा, रागी 3 किग्रा, सावा 3 किग्रा, कोदो 3 किग्रा, ज्वार 2 किग्रा, मूंगफली 20 किग्रा तथा बाजरा की 1 किग्रा की कीटो का रजिस्ट्रेशन करा चुके किसानों को बजट के आधार पर वितरण किया जा रहा है।
किसानों को रजिस्ट्रेशन में जानकारी के अभाव में दिक्कत आ रही है। जिसके लिए वो जन सेवा केंद्रों की मदद ले सकते है।