एडीजी जोन ने एक पेड़ मॉ के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक,कानपुर जोन, कानपुर द्वारा कार्यालय में कार्यरत् समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ वृहद् वृक्षारोपण अभियान के क्रम में एक पेड़ मॉ के नाम थीम के अन्तर्गत धरती को हरा-भरा बनाने, भावी पीढ़ियों को प्रदूषण मुक्त एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करनें के उद्देश्य से कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश। वृहद् वृक्षारोपण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा कदम का पौधा लगाया गया। वृक्ष लगाना कर्तव्य भी है और अगली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी भी।
|