एक पेड़ माँ के नाम" पर पुलिस ननन आयुक्त ने पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल द्वारा साइबर क्राइम थाना की नई बिल्डिंग परिसर, रिजर्व पुलिस लाइन में पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा एवं पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार सहित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी पौधारोपण कर हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत कमिश्नरेट कानपुर नगर में लगभग 11,800 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
|