गंगा टास्क फोर्स ने "एक पेड़ माँ के नाम" के पर चलाया जन जागरूकता एवं वृक्षारोपण अभियान
-मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक जन आंदोलन की शुरुआत |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गंगा टास्क फोर्स द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत दो स्थानों पर जन जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान का पहला कार्यक्रम चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर नगर में आयोजित किया गया, जबकि दूसरा कार्यक्रम इसी के उपलक्ष में फुफुवार सुईथोक, विकासखंड सरसोल, कानपुर नगर में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सहित अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। गंगा टास्क फोर्स ने उपस्थित लोगों को गंगा संरक्षण, हरित पर्यावरण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया। और बताया कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक जन-आंदोलन है।