मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय, मेरठ में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जनपद के खेल प्रतिभाओं एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, लखनऊ तथा रजिस्ट्रार, मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा जारी पत्रों के क्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई, 2026 कर दी गई है।
उप क्रीड़ाधिकारी, जिला खेल कार्यालय हमीरपुर शमीम अहमद ने बताया कि जनपद के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस का अध्ययन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें तथा खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।
प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sportsuniup.com पर उपलब्ध है।