होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  गंगा बैराज से अटल घाट तक निकली जागरूकता रैली, ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिटों की सफाई, कूप पूजन और जल शपथ के जरिए दिया
 
गंगा बैराज से अटल घाट तक निकली जागरूकता रैली, ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिटों की सफाई, कूप पूजन और जल शपथ के जरिए दिया
Updated: 7/17/2026 5:33:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

गंगा बैराज से अटल घाट तक निकली जागरूकता रैली, ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिटों की सफाई, कूप पूजन और जल शपथ के जरिए दिया भूजल संरक्षण का संदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भूजल सप्ताह-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद कानपुर नगर में शहर से लेकर गांवों तक जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। गंगा बैराज से अटल घाट तक जागरूकता रैली निकाली गई, वहीं ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिटों की सफाई, कूप पूजन, जल संरचनाओं के पुनरुद्धार, वर्षा जल संचयन और जल शपथ जैसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
प्रातः गंगा बैराज से अटल घाट तक आयोजित जनजागरूकता रैली का शुभारंभ परियोजना निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी, भूगर्भ जल विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड, सिविल डिफेंस, नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "जल ही जीवन है", "जल है तो कल है" तथा "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन और भूजल संरक्षण का संदेश दिया। नागरिकों से अपील की गई कि वे भूजल के अंधाधुंध दोहन को रोकने, वर्षा जल को संचित करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के समापन पर परियोजना निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को भूजल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
इसी क्रम में विकास खंड घाटमपुर की ग्राम पंचायत कोरों सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी भूगर्भ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। उप कृषि निदेशक (भूमि संरक्षण), कानपुर मंडल, भूमि संरक्षण अधिकारी, अवर अभियंता तथा विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय कोरों के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर वर्षा जल संचयन अपनाने, जल की प्रत्येक बूंद बचाने तथा भूजल स्तर को संरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसहभागिता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।
नगर निगम के जलकल विभाग ने भी भूजल सप्ताह के अंतर्गत वर्षा जल संचयन संरचनाओं (रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट) की साफ-सफाई कर उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित की। साथ ही नागरिकों को वर्षा जल के अधिकतम संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि तथा जल संसाधनों के सतत एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं पंचायती राज विभाग एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिटों की साफ-सफाई, कूप पूजन, जल संरचनाओं के पुनरुद्धार तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और भूजल पुनर्भरण के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
भूजल सप्ताह के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" थीम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रशासन का उद्देश्य जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाते हुए वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना और भावी पीढ़ियों के लिए भूजल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बाल कल्याण समिति ने रेलवे स्टेशन में लोगों को किया जागरूक
लम्बे समय से कब्जे में रही करोडों रुपये की जमीन हुई कब्जा मुक्त
भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष के हमीरपुर प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत
नहर बाईपास पुलिया के पास मिला अज्ञात युवक का शव: पत्नी नें की पहचान -बोली शराब पीने का था लती
राठ ब्लॉक कार्यालय खुद बदहाल, दीमक खा रही दीवारें, टूटी बाउंड्री,
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :