नहर बाईपास पुलिया के पास मिला अज्ञात युवक का शव: पत्नी नें की पहचान -बोली शराब पीने का था लती
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ, हमीरपुर l राठ कस्बे के मंडी नहर बाईपास स्थित पुलिया के पास युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राठ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को पीआरवी-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि मंडी नहर बाईपास स्थित पुलिया से एक व्यक्ति गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।गुरुवार को मृतक की पहचान महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नकारा गांव निवासी नंदराम कुशवाहा (45) के रूप में हुई। पहचान उसकी पत्नी ने की। पत्नी ने पुलिस को बताया कि नंदराम राजमिस्त्री का काम करता था और शराब पीने का आदी था।पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।