जवाहर नवोदय विद्यालय, राठ में कक्षा-11में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई तक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राठ, हमीरपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-11 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जनपद के अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि कक्षा-11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है, ताकि वे प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होकर गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, राठ से संपर्क करें तथा अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय पर आवेदन सुनिश्चित करें।