मोबाइल टावर के जर्जर होने से बना हुआ जान माल का खतरा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा के वार्ड नौ में स्थित मोबाइल टावर के लोहे के एंगिल टूटकर नीचे गिरने से लोगों के आवागमन के समय दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। इस के आसपास निवास करने वाले लोग परेशान है।कस्बा के बस स्टैंड के पीछे राजाराम दीक्षित के मकान के पास मोबाइल टावर स्थित है। मोहल्ला निवासी पुनीत तिवारी ने बताया कि टावर की
जर्जर हालत हो जाने के कारण टावर में लगे एंगिल टूट कर नीचे गिर रहे है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्ले में लोगों के मकान बने हुए है। जिनके साथ आने जाने में कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन व संबंधित कंपनी से टावर की जांच कराए जाने तथा इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।लोगो का कहना है कि कल शाम को टावर का एक एंगिल टूटकर रास्ते में गिर गया था।उस समय कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा
हादसा हो जाता। इस समस्या का समाधान न किया गया तो घटना हो सकती है।