होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  राठ में विशेष अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त, बाल श्रम कराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
 
राठ में विशेष अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त, बाल श्रम कराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Updated: 7/23/2026 10:56:00 PM By Reporter-

राठ में विशेष अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त, बाल श्रम कराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को राठ कस्बे में व्यापक संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर डेढ़ दर्जन बाल एवं किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया, साथ ही संबंधित सेवायोजकों को विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 तथा संशोधित बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2026 तक जनपद में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य खतरनाक एवं गैर-खतरनाक व्यवसायों में कार्यरत बाल एवं किशोर श्रमिकों की पहचान, उन्हें श्रम से मुक्त कराना तथा उनके पुनर्वास की कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
संयुक्त टीम ने राठ बाजार क्षेत्र में संचालित ढाबों, रेस्टोरेंट, होटल, मिठाई की दुकानों, कैटरिंग प्रतिष्ठानों, शादी समारोहों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेवायोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परिस्थिति में बाल श्रमिकों से कार्य न कराया जाए। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिनियमों के तहत 20 हजार रुपये से 70 हजार रुपये तक के जुर्माने तथा 6 माह से 2 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।
अभियान के दौरान व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के अधिकारों तथा पुनर्वास संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक भी किया गया। साथ ही श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा उल्लंघन की स्थिति में न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
इस अभियान में सीडब्ल्यूसी सदस्य श्रीमती विमा भारती, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डी.पी. अय्यर, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन  विजयपाल सोनकर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी प्रतिष्ठान संचालकों से बाल श्रम उन्मूलन अभियान में सहयोग करने तथा किसी भी नाबालिग से श्रम न कराने की अपील की है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डॉ. शरद गुप्ता Association of Indian Universities (AIU) के सदस्य मनोनीत
मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय छांजा वा अमृत सरोवर पड़री लालपुर का किया औचक निरीक्षण
जंतर मंतर में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन
जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :