डॉ. शरद गुप्ता Association of Indian Universities (AIU) के सदस्य मनोनीत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में डॉ. शरद गुप्ता को Association of Indian Universities (AIU) का सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. शरद गुप्ता ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ उच्च शिक्षा, युवाओं के विकास एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
डॉ. शरद गुप्ता ने इस अवसर पर माननीय पूर्व राष्ट्रपति महोदय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सहित सभी वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और विश्वास उन्हें समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा देता है।ज्ञात हो कि डॉ. शरद गुप्ता, स्वर्गीय श्री राम प्रकाश गुप्ता (पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) के पौत्र हैं तथा वर्तमान में दहेज प्रथा मुक्त भारत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।