जंतर मंतर में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिला अधिवक्ता संघ हमीरपुर द्वारा आज नीट पेपर लीक मामले व जंतर मंतर में छात्रों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया उसके विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा गया l
जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियो ने मांग करते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे हैं प्रोटेस्ट में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने पर कई छात्रों पर लाठी चार्ज होने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उनका इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाए और घटना में दोषी पुलिस वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए l ज्ञापन देने में मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ के महामंत्री अश्विनी कुमार प्रजापति एडवोकेट, राजेश श्रीवास एड0 रवि यादव एड 0 सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे l