मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय छांजा वा
अमृत सरोवर पड़री लालपुर का किया औचक निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।अभिनव जे0 जैन, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा विकास खण्ड पतारा के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय रायपुर, कम्पोजिट विद्यालय छांजा, प्राथमिक विद्यालय सराय एवं कम्पोजिट विद्यालय पड़री के साथ-साथ अमृत सरोवर छांजा एवं अमृत रोवर पड़री लालपुर का औचक निरीक्षक किया गया।कम्पोजिट विद्यालय रायपुर- कम्पोजिट विद्यालय रायपुर में पोर्टल में 10 शिक्षक/03 शिक्षामित्र प्रदशित हो रहे है किन्तु मौके पर 08 शिक्षक/03 शिक्षामित्र की कार्यरत है। इस सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर नगर को आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। विद्यालय परिसर में शौचालय बंद पाया गया तथा टंकी भी क्षतिग्रस्त पाई गई। अध्यनरत बच्चो का शिक्षण स्तर सामान्य से कम पाया गया। इस सम्बन्ध में प्रधानाचार्य को निर्देश दिये गये कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना सुनिश्चित करें कम्पोजिट विद्यालय छांजा- प्रधानाचार्य द्वारा स्वयं कोई भी विषय शिक्षण हेतु निर्धारित नहीं किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित का इस सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये। विद्यालय परिसर के टाॅयलेट खराब अवस्था में पाये गये। निर्देश दिये गये इस वित्तीय वर्ष में विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाया जाए। प्राथमिक विद्यालय सरांय- इस विद्यालय में बच्चों का नामांकन कम पाया गया़ प्रधानाचार्य द्वारा कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया। विद्यालय परिसर में टाॅयलेट में अत्यधिक गंदगी एवं टंकी क्षतिग्रस्त पाई गई। इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर नगर को सम्बन्धित प्रधानाचार्य का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये कार्यवाही के निर्देश दिये गये। बच्चों को विगत 02 वर्ष से फल एवं दूध का वितरण नहीं किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में उपरोक्त लापरवाही हेतु ग्राम प्रधान को नोटिस निर्गत करने के निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिये गये। आंगनबाड़ी केन्द्र संराय- उपरोक्त आंगनाबाड़ी केन्द्र विद्यालय परिसर में संचालित है। निरीक्षण के समय पोषण आहार का वितरण किया जा रहा था। जिला कार्यक्रम अधिकारी को दूरभाष पर स्थिति से अवगत कराते हुये अन्य आंगनबाड़ी केंन्द्रों में पोषाहार के नियमित वितरण का सत्यापन कराने के निर्देश दिये गये कम्पोजिट विद्यालय पड़री- इस विद्यालय में एक शिक्षामित्र द्वारा उपस्थिति पंजिका में बीएलओ ड्यूटी अंकित कर अनुपस्थित थी। सम्बन्धित का वेतन बाधित करने के निर्देश दिये गये। विद्यालय में बच्चों के शैक्षणिक स्तर के सुधार हेतु प्रधानाचार्य को निर्देश दिये गये। प्रधानाचार्य को निर्देश दिये गये कि मिड डे मिल नियमित रूप से रसोई गैस पर ही पकाया जाये। बच्चों को खेलने हेतु मैदान का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये गये।अमृत सरोवर छांजा- निरीक्षण के समय तालाब में साफ-सफाई का कार्य नियमित पायी गयी, यह अमृत सरोवर अच्छा बनाया गया है। परिसर में वृक्षारोपण का कार्य और कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। खण्ड विकास अधिकारी पतारा को वृक्षारोण का कार्य कराते हुये तालाब के चारों ओर बैठने हेतु बेंच स्थापित कराने के निर्देश दिये गये। अमृत सरोवर पड़री लालपुर- निरीक्षण के समय उपरोक्त अमृत सरोवर के पाथवे पर अत्यधिक झांड़िया पाई गई जिसकी सफाई का कार्य निरीक्षण के समय किया जा रहा था। खण्ड विकास अधिकारी पतारा को निर्देश दिये गये कि 01 माह के अंदर अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण कराया जाए तथा प्रतिदिन कार्य की प्रगति से परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 को अवगत कराना सुनिश्चित करें।