विवि में आज निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जिला तीरंदाजी एसोसिएशन ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों में तीरंदाजी के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से 25 जुलाई शनिवार को सायं 4 से 6 बजे तक छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के तीरंदाजी ग्राउंड पर एक दिवसीय निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।कार्यशाला में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को तीरंदाजी खेल की मूलभूत तकनीकों, सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। जिला तीरंदाजी एसोसिएशन समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में इस प्रकार की निःशुल्क कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक युवा तीरंदाजी जैसे अनुशासित एवं एकाग्रता बढ़ाने वाले खेल से जुड़ सकें तथा नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्राप्त हो। एसोसिएशन के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों, खेल शिक्षकों एवं अभिभावकों से कार्यशाला में सहभागिता का आग्रह किया।
|