प्रदेश सचिव ने जंतर मंतर पर छात्र छात्राओं पर बर्बरता पूर्ण हुए लाठीचार्ज की घोर निन्दा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। न्यायालय परिसर कानपुर में कुलदीप आनंद बाबा एडवोकेट प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कमेटी (अ.वि.) ने केन्द्र सरकार की घोर निन्दा करते हुए कहा कि नई दिल्ली में जंतर मंतर पर पूरे देश के छात्रों द्वारा शिक्षा की नीतियों को तथा पेपर लीक मामलों को लेकर और तमाम विभिन्न समस्याओं को लेकर जिस तरह से प्रोटेस्ट करते हुए आंदोलन किया जा रहा है उस पर सरकार ने भारी पुलिस बल लगाकर 20 जुलाई को जिस प्रकार से बर्बरता पूर्ण ढंग से पुलिस को आदेशित कर और निरीह मासूम छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण तरीके से किए गए हमलों के कारण यह दिन देश के लिए काला अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों पर पुलिस द्वारा डंडों में कील लगाकर और पैलट गन द्वारा तथा अन्य अराजक तत्वों द्वारा जिस तरह से हमला करते हुए छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार कर उन्हें बेरहमी से पीटा गया, छात्र-छात्राओं के सर फोड़े गए, पैर तोड़े गए, यह भारतीय संविधान की व्यवस्था के विरुद्ध है। आज सत्तारूढ़ सरकार ने देश के प्रत्येक नागरिकों चाहे वह नवजवान हो, चाहे वह किसान हो, चाहे गरीब हो, चाहे वह अल्पसंख्यक हो अर्थात संपूर्ण देश के साथ छल करने कृत्य किया है, जो पूर्णतः अक्षम्य है।उसका नतीजा यह निकला कि आज हमारे जो भारतीय लोग विदेश में रह रहे हैं, वह भी इस सरकार के विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने जिस तरह से एन.एस.ए. लगाने का कुचक्र रचा है वह अत्यंत निंदनीय है। जो छात्र-छात्राएं और उनके सहयोगीगण वहां पर सिर्फ शिक्षा की मांग कर रहे हैं, सिर्फ इस देश की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो, इस बात की मांग कर रहे हैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित होने के बाबत अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। सरकार उनकी आवाज को दबा कर तानाशाही रवैया अख्तियार कर देश के विरुद्ध गलत संदेश देना का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के महान वैज्ञानिक शिक्षा विद सोनम वांगचुक द्वारा अनशन कर छात्रों का सहयोग करने पर उनके साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता अक्षम्य एवं निंदनीय है। वाहनों में पेट्रोल के साथ जिस तरह से एथेनॉल मिलाकर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की सप्लाई कराई जा रही है। जिससे देश की जनता बेहद परेशान है। इससे सिद्ध हो रहा है कि पूरा देश त्राहिमाम करते हुए जनता विरोधी इस सरकार से गंभीर रूप से त्रस्त है और देश इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगा। सरकार की घोर निंदा करते हुए कहा कि हमारा देश भारतीय संविधान के आधार पर चलने वाला एक खूबसूरत गुलदस्ता है किंतु वर्तमान सरकार ने संविधान की व्यवस्था को दरकिनार कर हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई सभी दिलों में भय और विद्वेष का भाव पैदा कर आपस में लड़वाने का कृत्य किया है, जो हमारे भारतीय संविधान की संवैधानिक व्यवस्था एवं मूल्यों के विरुद्ध है। जनता त्रस्त, सरकार मस्त इसी फार्मूले पर देश की सरकार चल रही है।
|