होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विधायक ने आवास पर किया 24 घंटे का सत्याग्रह, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
 
विधायक ने आवास पर किया 24 घंटे का सत्याग्रह, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Updated: 7/24/2026 7:59:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विधायक ने आवास पर किया 24 घंटे का सत्याग्रह, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में प्रस्तावित सत्याग्रह को पुलिस द्वारा फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर नहीं होने दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की रोक और बैरिकेडिंग के बाद विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने साथियों के साथ काकादेव स्थित आवास पर ही 24 घंटे का सत्याग्रह किया।सत्याग्रह के समापन के उपरांत भारत की महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीसीपी अर्चना सिंह को सौंपा गया। सत्याग्रह के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि देश का युवा केवल निष्पक्ष परीक्षा, समान अवसर और न्याय की मांग कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठना लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से देश की परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं तथा वर्षों की मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों का विश्वास आहत हुआ है। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से मांग की गई कि नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाए। जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज एवं बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। नीट पेपर लीक प्रकरण एवं उससे उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा एवं सरकारी सहायता प्रदान की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की गई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
प्रदेश सचिव ने जंतर मंतर पर छात्र छात्राओं पर बर्बरता पूर्ण हुए लाठीचार्ज की घोर निन्दा
पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने तीसरे दिन भी हाउस अरेस्ट
28 जुलाई को आरटीए की बैठक
विवि में आज निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला
अधिवक्ताओं ने फाड़ी संशोधन विधेयक 2026 की प्रतियां
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :