सेंट्रल जोन में एक साथ चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा के मार्गदर्शन में सेंट्रल जोन के समस्त थानों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव व एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने स्वयं चेकिंग की कमान संभाली.थाना नवाबगंज, कोहना, कर्नलगंज, अनवरगंज एवं बेकनगंज क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान दोनों अधिकारी मौजूद रहे.अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की रोक-टोक कर गहन जांच की गई.दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के प्रपत्र व आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया.बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं संदिग्ध परिस्थितियों में चलाए जा रहे वाहनों पर निगरानी रखी गई.यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई.अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के जागरूक भी किया गया. डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया,इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाना है |
|