होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित
 
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित
Updated: 7/28/2026 5:08:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित
*एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।सुबह 11 बजे निचली गंगा नहर, कानपुर प्रखंड कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को अधिशासी अभियंता समेत चारों सहायक अभियंता, दो लिपिक एवं एक सींचपाल कार्यालय से अनुपस्थित मिले। मानसून के दौरान नहरों और तटबंधों की निगरानी जैसे संवेदनशील समय में जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एक साथ अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने चार सहायक अभियंताओं, तीन लिपिक एवं एक सींचपाल के विरुद्ध एक दिन के वेतन संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि अधिशासी अभियंता से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता के अधीन कार्यरत चारों सहायक अभियंता सार्थक, प्रशांत वर्मा, राम प्रकाश एवं विनोद कुमार कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। उनकी अनुपस्थिति के संबंध में कोई पूर्व अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश का अभिलेख उपलब्ध नहीं था। वहीं, उपस्थिति पंजिका के परीक्षण में सींचपाल संजय कुमार गुप्ता के साथ लिपिक वीरेंद्र कुमार माथुर, एन.के. पटेल व ज्योति खाना भी अनुपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी ने चारों सहायक अभियंताओं, लिपिक वीरेंद्र कुमार माथुर, लिपिक एन.के. पटेल, ज्योति खन्ना एवं सींचपाल संजय कुमार गुप्ता को 28 जुलाई के लिए अनुपस्थित मानते हुए नियमानुसार एक दिन के वेतन संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पृथक-पृथक स्पष्टीकरण प्राप्त कर तीन दिन के भीतर तथ्यपरक संस्तुति सहित आख्या उपलब्ध कराने को कहा।
अधिशासी अभियंता से भी तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उनसे पूछा गया है कि वर्षा ऋतु जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में वह स्वयं तथा सभी सहायक अभियंता बिना पूर्व अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित क्यों पाए गए तथा क्षेत्रीय स्तर पर नहरों एवं तटबंधों की निगरानी किस प्रकार सुनिश्चित की जा रही थी।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा ऋतु में नदियों एवं नहरों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना के मद्देनजर नहरों, तटबंधों, पुल-पुलियों, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य संरचनाओं की सतत निगरानी और संभावित कटान की स्थिति में त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। ऐसे संवेदनशील समय में अधिशासी अभियंता समेत सभी सहायक अभियंताओं का एक साथ कार्यालय से अनुपस्थित पाया जाना अत्यंत गंभीर है।
निरीक्षण के दौरान कार्यालयीय अनुशासन में भी गंभीर कमियां सामने आईं। सहायक अभियंताओं द्वारा उपस्थिति पंजिका पर नियमित हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे थे। कार्यालय में भ्रमण पंजिका (मूवमेंट रजिस्टर) भी उपलब्ध नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल भ्रमण पंजिका तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय से बाहर जाने वाले प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का समय, स्थान, भ्रमण का उद्देश्य तथा वापस लौटने का समय अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों को प्रतिदिन उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी नहरों, तटबंधों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। ऐसे स्थलों पर जलस्तर, कटान, तटबंधों की स्थिति एवं अन्य संभावित जोखिमों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान अधिशासी अभियंता एवं सभी सहायक अभियंताओं की क्षेत्रवार जिम्मेदारी निर्धारित करने, प्रत्येक अधिकारी के मोबाइल नंबर एवं वैकल्पिक संपर्क व्यवस्था अद्यतन रखने तथा नहरों एवं तटबंधों का निरीक्षण केवल अभिलेखों तक सीमित न रखकर नियमित स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पटल सहायकों के कार्यों की समीक्षा में भी कई कर्मचारी अपने पटल से संबंधित कार्यों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वर्षा ऋतु के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर नियमित निरीक्षण करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
उ.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई द्वारा 28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
डीएलएसए के तत्वाधान में पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन यमुना परिपथ हमीरपुर में संपन्न किया गया
समाजवादियों ने मिसाइल मैन कलाम साहब को दी श्रद्धांजलि
मुस्करा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :