होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कुलपति डॉ.अजय सिंह ने यूपीयूएमएस सैफई में ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ का किया उद्घाटन
 
कुलपति डॉ.अजय सिंह ने यूपीयूएमएस सैफई में ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ का किया उद्घाटन
Updated: 7/29/2026 7:12:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कुलपति डॉ.अजय सिंह ने यूपीयूएमएस सैफई में ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ का किया उद्घाटन 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के बाल रोग विभाग में नवजात शिशुओं के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अत्याधुनिक ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ का  उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. अजय सिंह रहे, जिन्होंने इस नई सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रति-कुलपति (Pro Vice Chancellor) डॉ. रमाकांत यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. एस.पी. सिंह एवं डीन डॉ. आदेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुनीबा अलीम द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार की उपस्थिति में ह्यूमन मिल्क बैंक के प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने इस सुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह मिल्क बैंक विशेष रूप से उन नवजात शिशुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिन्हें किसी कारणवश अपनी माता का पर्याप्त दूध प्राप्त नहीं हो पाता है, जैसे समय से पूर्व जन्मे (Premature) शिशु, कम वजन वाले नवजात या वे शिशु जिनकी माताएं प्रसव के बाद अस्वस्थ रहती हैं।
उद्घाटन के पश्चात कुलपति डॉ. अजय सिंह एवं अन्य अतिथियों ने मिल्क बैंक का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर शिशु माताओं, नर्सिंग स्टाफ, विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों, एमबीबीएस छात्रों, इंटर्न्स एवं रेजीडेंट डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
यह ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ क्षेत्र में नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल है, जो भविष्य में शिशु मृत्यु दर को कम करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस, सैफई में अति अत्याधुनिक मैटरनल क्रिटिकल केयर यूनिट का शुभारंभ
IIT कानपुर के साथ Advanced Level Cyber Training की शुरुआत!
अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
पीडब्ल्यूडी की उदासीनता के चलते तालाब बना दुग्ध डेरी मार्ग
मंदिर के पुजारी की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :