होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  काम के दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित
 
काम के दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित
Updated: 7/29/2026 11:37:00 PM By Reporter-

काम के दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशों के क्रम में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक कुशल, पारदर्शी एवं जनमुखी बनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार, हमीरपुर में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत विकास विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में "तनाव प्रबंधन—काम के दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना" विषय पर विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉ. नीता (साइकोथैरेपिस्ट) द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. नीता ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते कार्यभार, समयबद्ध दायित्वों, जनअपेक्षाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों तथा बदलती जीवनशैली के कारण तनाव जीवन का सामान्य हिस्सा बन गया है। यदि तनाव का समय रहते उचित प्रबंधन न किया जाए तो यह व्यक्ति की कार्यक्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसलिए तनाव को पहचानना, स्वीकार करना तथा वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक तरीकों से उसका प्रभावी प्रबंधन करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने प्रतिभागियों को तनाव के शारीरिक एवं मानसिक लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि समय प्रबंधन, कार्यों की प्राथमिकता तय करना, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, सकारात्मक सोच, ध्यान एवं श्वास अभ्यास, माइंडफुलनेस तथा कार्य-जीवन संतुलन जैसी सरल आदतें तनाव को काफी हद तक कम कर सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान गहरी श्वास (Deep Breathing) एवं मानसिक एकाग्रता के व्यावहारिक अभ्यास भी कराए गए तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने बताया कि टेली-मानस के माध्यम से तनाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन, बाइपोलर डिसऑर्डर, ओसीडी (OCD) सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, शराब, तंबाकू, अफीम, चरस, गांजा, भांग एवं मोबाइल/डिजिटल लत जैसी व्यसनों, बच्चों एवं युवाओं के करियर, परीक्षा एवं अध्ययन से जुड़े मानसिक तनाव, आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए तत्काल मनोसामाजिक सहायता, तथा व्यक्तिगत एवं पारिवारिक परामर्श जैसी सेवाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि यदि स्वयं अथवा उनके परिवार या परिचितों में कोई मानसिक तनाव या मनोवैज्ञानिक समस्या से जूझ रहा हो, तो बिना किसी संकोच के टेली-मानस हेल्पलाइन का उपयोग करें, क्योंकि समय पर परामर्श मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकता है।
कार्यक्रम में डीसी मनरेगा राघवेंद्र सिंह, जिला मिशन प्रबंधक (डीसी-एनआरएलएम) ज्ञान प्रकाश, जिला क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निरेन्द्र बहादुर सिंह, डिप्टी आरएमओ घनश्याम वर्मा,जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर तथा जिला प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें तनावपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने, कार्यकुशलता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा प्राप्त हुई। प्रशिक्षण का मुख्य संदेश रहा कि "स्वस्थ मन ही प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी प्रशासन की आधारशिला है।"

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जीआरपी ने 10 वर्षों से फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर बौद्धिक सम्मेलन पर उनके तैल चित्र में किया माल्यार्पण
मंडी तिराहे से भौली मार्ग बना 'स्विमिंग पूल', गहरे गड्ढों से हर दिन हादसे का खतरा
स्वाद दुनिया के मैंने चखे हैं बहुत,खट्टे मीठे अनेकों तरह के मिले, ललित लखन लाल जोशी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 160 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ विवाह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :