जीआरपी ने 10 वर्षों से फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे शप्रकाश डी० द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पर एक अपराधी को गिरफ्तार किया। यह अपराधी पिछले 10 वर्षों से फरार चल रगा था। पकड़े गया अभि० मो० जफर (38) पुत्र एनुल अली निवासी परहम थाना सफिया सराय जनपद मुंगेर बिहार है। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त के खिलाफ मां न्यायालय ने वारंट भी जारी था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार कई टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से प्रयास किया जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से एसआई विनोद कुमार यादव, अरविन्द गुप्ता, शिवबाबू यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ,हे0का0 चन्द्रेश सिंह, दिलशाद सिद्दीकी, शिव सिंह, हरिपाल यादव, वैश खान, सत्येन्द्र सिंह, का दीपक यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल रहे।
|