बार कौंसिल चुनाव में विजयी होने वाले अनुराग पाण्डेय को किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के हालिया चुनाव में प्रथम वरीयता के 4500 मत प्राप्त कर इतिहास रचने वाले अधिवक्ता एवं वर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय का सोमवार को कानपुर प्रेस क्लब द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अनुराग पांडेय ने प्रदेश के सभी जिलों में सर्वाधिक प्रथम वरीयता के मत प्राप्त कर न केवल बार कौंसिल में बल्कि पूरे कानपुर शहर का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से अधिवक्ता समाज के साथ-साथ कानपुर की पहचान भी मजबूत हुई है। सम्मान स्वीकार करते हुए अनुराग पांडेय ने कहा कि यह जीत अधिवक्ताओं के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने इस सम्मान समारोह के आयोजन के लिए कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी एवं समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया और कहा की वो कानून की हर लड़ाई में वो कानपुर प्रेस क्लब के साथ हैं और प्रेस क्लब से जुड़े हर पत्रकार साथी के लिए वो आजीवन निशुल्क विधिक मदद उपलब्ध कराएंगे.इस अवसर पर प्रेस क्लब के मंत्री शिवराज साहू, उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, रवि शर्मा, अमित चौहान, रजत राजपूत, पिंटू सिंह, विक्रम, सुरेश सविता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
|