गुरु शिष्य की अनूठी परंपरा पर गुरुओं को किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। महानगर की ख्यातिलब्ध साहित्यिक संस्था विकासिका के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर "एक वन्दन अनेक अभिनन्दन" कार्यक्रम का आयोजन जर्नलिस्ट क्लब अशोक नगर में सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात प्रसिद्ध छंद एवं गीतकार महेन्द्र मधुकर द्वारा सुन्दर सरस्वती वंदना पढ़ी गई। गुरु-शिष्य की परंपरा का निर्वहन करते हुए सुरेश अवस्थी का सम्मान हास्यकवि दिलीप दुबे ने, सुप्रसिद्ध गीतकार शिव कुमार सिंह 'कुंवर' का सम्मान नारायणी शुक्ला की ओर से सम्मान पशुपति नाथ शर्मा, वरिष्ठ ग़ज़लकार अंसार कम्बरी का सम्मान, गीतकार मनीष मीत एवं वरिष्ठ गीतकार सुरेंद्र गुप्त 'सीकर' जी का सम्मान गीतकार सुनीता त्रिपाठी द्वारा माला, अंगवस्त्र मिष्ठान एवं उपहार भेंट करके किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विकासिका के संयोजक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने कहा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रत्येक गुरु भगवान वेदव्यास जी के प्रतीक के रूप में ही होता है इसीलिए साहित्य जगत के अनेक साहित्यकारों ने अपने उन गुरुओं को सम्मानित किया है जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से वह साहित्य की साधना में अपने आप को समर्पित कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुखरूप से राकेन्द्र मोहन तिवारी, साहित्यानुरागी अम्बुज गुप्ता, हास्य कवि दुर्गा बाजपेई, कवि डॉ. पूर्णिमा त्रिपाठी, जी.के. बाजपेई, मनीष सरल, प्रतीक्षा तिवारी, दीपांजलि दुबे, अनीता वाला त्रिपाठी, उमा विश्वकर्मा, सुषमा सिंह, गीतकार मुरली परिहार, मनीष शतदल, अनिल त्रिपाठी, राजा हसन और प्रेमस्वरूप त्रिपाठी सहित अनेक साहित्यकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार सिंह 'कुंवर', संचालन कवि अक्षत व्योम एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद् उमेश शुक्ल द्वारा दिया गया।
|