होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
 
सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
Updated: 7/31/2026 1:23:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- शहर के 16 प्रमुख मंदिरों में 1000 पुलिसकर्मी तैनात, आनंदेश्वर में 132 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सावन मास के पहले दिन गुरुवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रातःकाल से ही आनंदेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, वनखंडेश्वर महादेव, पशुपतिनाथ, नागेश्वर, जागेश्वर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल, दुग्ध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए। शहर के 16 प्रमुख शिवालयों में लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सभी प्रमुख मंदिरों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई। आनंदेश्वर मंदिर में सर्वाधिक 132 कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि बिठूर से से जाजमऊ तक गंगा तट स्थित प्रमुख शिवालयों और घाटों पर जल पुलिस भी तैनात रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दर्शन-पूजन के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न होने पाए। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई कर्मियों ने दिनभर कचरा उठान और सफाई व्यवस्था संभाली। पी रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुगम बनाया गया। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बैरिकेडिंग तथा आवश्यक स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया। वहीं, केस्को ने श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख शिवालयों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की। कांवड़ मार्ग पर लटक रहे विद्युत तारों को दुरुस्त कराया गया, आवश्यक स्थानों पर इंसुलेशन शीट लगाई गई तथा मंदिरों के समीप स्थित ट्रांसफार्मरों की जांच और मरम्मत भी कराई गई। इसके अतिरिक्त सिद्धनाथ, पशुपतिनाथ, नागेश्वर और जागेश्वर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी प्रणाली का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गुरु शिष्य की अनूठी परंपरा पर गुरुओं को किया सम्मानित
आज तक साथी पोर्टल पर ऑन-बोर्ड होना सभी बीज व्यवसायियों के लिए अनिवार्य
बार कौंसिल चुनाव में विजयी होने वाले अनुराग पाण्डेय को किया सम्मानित
25 किलो रंगीन फिंगर चिप्स कराए गए नष्ट, दूध, पनीर समेत आठ खाद्य पदार्थों के नमूने
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :