सटीक रणनीति, त्वरित कार्रवाई—48 घंटे में डकैती का सफल अनावरण
-पुलिस कर्मियों का सम्मान कर दी गई शुभकामनाएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | थाना चकेरी क्षेत्र के श्यामनगर में शिक्षक के घर में हुई डकैती की घटना का अनावरण करते हुए गठित पुलिस टीमों ने मात्र 48 घंटे के भीतर घटना में शामिल 25-25 हजार के सभी 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल भी बरामद कर लिया। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी आशुतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक चकेरी अजय प्रकाश मिश्र व प्रभारी निरीक्षक रेलबाजार अमान सिंह सहित घटना के हतअनावरण में शामिल समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं गई।