समाधान समारोह-2026 के लिए मनकीकला में आयोजित हुआ जन जागरूकता अभियान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के मनकी कला गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के तत्वाधान में समाधान समारोह के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर मनोज कुमार राय के मार्ग दर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्री मती बंदना अग्रवाल के दिशा निर्देशन तहसील दार सदर वीरपाल सिंह के पर्यवेक्षण में मनकीकला गांव में आयोजित होने वाले समाधान समारोह 2026 को सफल बनाने को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में गांव के लेखपाल गौरी शंकर द्वारा ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि समाधान समारोह के माध्यम से लंबित मामलों को सुलह समझौते के आधार पर शीघ्र एवं सरल निस्तारण का अवसर मिल जाएगा। पीएलवी पवन तिवारी द्वारा ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत एवं सुलह समझौता के माध्यम से विवादों के निस्तारणके संबंध में जानकारी दी गई। तथा इस समाधान समारोह के अवसर का लाभ उठाने को कहा गया।इस अवसर पर ग्रामीणों की मौजूदगी रही।