सोमवती अमावस्या पर कामतानाथ स्वामी के दर्शन के लिए गांव से जत्था रवाना
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा हमीरपुर। धर्मनगरी चित्रकूट में कामतानाथ जी के दर्शन और परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को कुरारा कस्बे के बेरी गांव से पैदल जत्था रवाना हुआ वहीं लोग श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत भी कर रहे हैं। यह धार्मिक परंपरा पिछले 10 वर्षों से चली आ रही है, जिसके तहत हर साल बड़ी संख्या में भक्त पैदल चित्रकूट पहुंचते हैं।
क्षेत्र के बेरी गांव से करीब सैकड़ों लोगों रामधुन के साथ गांव के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर बेतवा नदी पार कर चित्रकूट के लिए रवाना हुए। गांव के राम-लखन, रामरतन ने बताया कि सभी श्रद्धालु अमावस्या से एक दिन पहले चित्रकूट पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद वे भगवान कामतानाथ के दर्शन करेंगे और पवित्र परिक्रमा पूरी करेंगे। इसके उपरांत सभी अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस बार भी पैदल यात्रियों की टोली ने उत्साहपूर्वक यात्रा शुरू की। भक्तजन भगवान कामतानाथ जी के जयकारे लगाते हुए झमाझम बारिश के बीच चित्रकूट की ओर बढ़े। महिलाओं और पुरुषों में अद्भुत आनंद और उत्साह दिखाई दिया, सभी लोग नृत्य करते और गाते-बजाते हुए भगवान का जयकारा लगा रहे थे।