24 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना ललपुरा पुलिस को ग्राम पौथिया के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना 29 जुलाई 2026 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना ललपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट टीम एवं डॉग स्क्वायड की सहायता से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। अज्ञात महिला की पहचान की गई एवं प्रकरण के संबंध में दिनांक 31 जुलाई.2026 को मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना ललपुरा पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 103(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के सफल एवं शीघ्र अनावरण हेतु थाना ललपुरा पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से प्राप्त तथ्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त मृतका के पति सहित 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद किया गया एवं सम्बन्धित चारों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय हमीरपुर में उक्त हत्याकांड का 24 घण्टे से भी कम समय में सफल अनावरण कर, सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रयुक्त वाहन की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह सफलता थाना ललपुरा पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस सेल के बीच उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता, त्वरित कार्रवाई तथा टीमवर्क का परिणाम है। इस प्रकार की प्रभावी कार्यवाही से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होती है तथा जनपद पुलिस की सकारात्मक छवि सुदृढ़ होती है।
उन्होंने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सराहनीय, कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस का गौरव बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर भी उपस्थित रहे।
सम्मानित हुए पुलिस टीम में निरीक्षक राकेश कुमार सरोज, प्रभारी निरीक्षक थाना ललपुरा,
उपनिरीक्षक सचिन शर्मा, प्रभारी एसओजी,उपनिरीक्षक कृष्ण देव त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस सेल हमीरपुर,उपनिरीक्षक आदित्य सक्सेना, थाना ललपुरा,मुख्य आरक्षी विपिन कुमार मिश्र, थाना ललपुरा,आरक्षी कृष्ण कुमार गुप्ता, सर्विलांस सेल,आरक्षी सुरेन्द्र मिश्रा, एसओजी,आरक्षी अतुल कुमार, एसओजी आदि शामिल रहे l