क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के साथ लहलहाने लगी फसलें
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l बुधवार को जनपद व पूरे क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के चलते खरीफ की फसले लहलहा उठी है। इससे किसानों के चेहरो में मुस्कान पैदा हो गयी है। बीते बुधवार को तड़के से लेकर देर रात तक रुक रुक कर हुई बारिश से खरीफ की फसलें लहलहा उठी है। बारिश से धान, उरद, तिल, बाजरा, ज्वार, मूंग आदि की फसलों को संजीवनी मिली है। फसलों को लहलहाता देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों के अनुसार इस बारिश से फसलों को जीवनदान मिल गया है। इससे फसलों के और अधिक ग्रोथ करने की संभावना बलवटी हो उठी है। कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक अजित कुमार शुक्ला के अनुसार बारिश ने खरीफ की फसलों के साथ किसानों को बड़ी राहत दी है। इससे फसलों की वृद्धि में तेजी आयेगी और अच्छे उत्पादन की संभावना बढ़ेगी।