बजाज ऑटो ने अपनी बेहद सफल Pulsar N रेंज का किया विस्तार
-ऑल-न्यू Pulsar N160 S और N160 SS लॉन्च कीं |
● Pulsar के 25 साल पूरे होने के अवसर पर पेश की गई ऑल-न्यू N160 S और N160 SS स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और इंटेलिजेंस के स्तर को और ऊंचा करती हैं। इसके साथ ही 125cc से 250cc तक की Pulsar लाइनअप का और विस्तार हुआ है।
● इंटेलिजेंट थ्रॉटल (ETB), जो 4 रिस्पॉन्सिव राइड मोड्स, बेहद प्रभावी ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रॉल टेक्नोलॉजी को सक्षम बनाता है।
● नया 165cc 4V इंजन 18.5PS की पावर देता है और बाइक को महज 4.5 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचाता है। यह अपने सेगमेंट में सबसे तेज और सबसे पावरफुल है।
● गूगल मैप्समिररिंग के साथ 5” TFT कंसोल, भारत में किसी भी स्पोर्ट्स बाइक में पहली बार।
● नई Pulsar N160 S और N160 SS क्रमशः 1,33,511 रुपये और 1,42,585 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर बजाज ऑटो डीलरशिप्स पर उपलब्ध हैं।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पुणे | दुनिया की सबसे मूल्यवान टू और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज ऑल-न्यू Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS के लॉन्च की घोषणा की। इसके साथ कंपनी ने अपनी बेहद सफल Pulsar N160 रेंज का विस्तार किया है। 160cc कैटेगरी में नया बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तैयार की गई ये नई मोटरसाइकिलें सहज इंटेलिजेंस, रोमांचक परफॉर्मेंस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और दमदार स्टाइलिंग का मेल हैं। ये नई पीढ़ी के परफॉर्मेंस के शौकीनों को रोमांच से भरपूर राइडिंग अनुभव प्रदान करती हैं।
लॉन्च के बाद से ही Pulsar N160 रेंज अपने सेगमेंट में सबसे तेजी से बढ़ने वाली मोटरसाइकिलों में से एक बनकर उभरी है। इस कैलेंडर वर्ष के पहले छह महीनों में इस मॉडल ने 60% की वृद्धि दर्ज की है, जो संबंधित इंडस्ट्री की वृद्धि दर से तीन गुना है। यह ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल मॉडल है और युवा राइडर्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है। इसके 70% ग्राहक 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। इसकी सफलता के पीछे इसके रिफाइंड परफॉर्मेंस, प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, गोल्ड USD फोर्क्स, आरामदायक सिंगल सीट और स्पोर्टी स्ट्रीटफाइटर स्टाइलिंग को ग्राहकों से मिला शानदार रिस्पॉन्स है। N160 S और N160 SS के साथ इस रेंज का विस्तार इसकी इसी सफलता को आगे बढ़ाता है। साथ ही, मोटरसाइकिल चलाने का बेहतरीन अनुभव चाहने वाले राइडिंग के शौकीनों को और बेहतर परफॉर्मेंस, इंटेलिजेंस और उपयोगी फीचर्स प्रदान करता है। N160 की बिक्री भी जारी रहेगी।दोनों मोटरसाइकिलों के केंद्र में नया इंटेलिजेंट थ्रॉटल (ETB) है, जो ज्यादा स्मार्ट और रिस्पॉन्सिव राइडिंग अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ ही थ्रॉटल कंट्रोल, राइड मोड्स और क्रॉल टेक जैसी एडवांस्ड राइडर टेक्नोलॉजी का लाभ भी मिलता है। इस इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी के साथ ऑल-न्यू 4V 165cc इंजन दिया गया है।
इन नए मॉडल्स की प्रमुख खूबियां इस प्रकार हैं:
● 4-वाल्व इंजन
एडवांस्ड 165cc 4-वाल्व इंजन 18.5 PS की पावर देता है, जो इस सेगमेंट की मोटरसाइकिलों में सबसे ज्यादा है। यह महज 4.5 सेकंड में 0–60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है, जो इस सेगमेंट में सबसे तेज है।
● इंटेलिजेंट थ्रॉटल (ETB)
इंटेलिजेंट थ्रॉटल लगातार थ्रॉटल रिस्पॉन्स को ऑप्टिमाइज़ करता है, जिससे पावर डिलीवरी ज्यादा स्मूद होती है। साथ ही, यह बेहतर कंट्रोल और राइडिंग के लिए एडवांस्ड राइडर टेक्नोलॉजी को सक्षम बनाता है।
● ETB-इनेबल्ड राइड मोड्स
ETB से लैस 4 रिस्पॉन्सिव राइड मोड्स (रेन, स्पोर्ट, रोड और ऑफ-रोड) अलग-अलग राइडिंग परिस्थितियों के अनुसार मोटरसाइकिल के परफॉर्मेंस को एडजस्ट करते हैं। इससे राइडर्स रोजाना की कम्यूटिंग से लेकर रोमांचक राइडिंग तक अपनी जरूरत के मुताबिक राइडिंग मोड चुन सकते हैं। गीली सड़कों पर सुरक्षित राइडिंग से लेकर ऑफ-रोड ट्रेल्स पर पूरे आत्मविश्वास के साथ राइडिंग का आनंद लिया जा सकता है।
● रिस्पॉन्सिव ट्रैक्शन कंट्रोल – (Pulsar N160 SS)
इंटेलिजेंट थ्रॉटल (ETB) से लैस बेहद रिस्पॉन्सिव ट्रैक्शन कंट्रोल अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है, जिससे राइडर का आत्मविश्वास बढ़ता है।
● क्रॉल टेक्नोलॉजी
क्रॉल टेक्नोलॉजी की मदद से बार-बार गियर बदलने या क्लच का इस्तेमाल किए बिना ऊंचे गियर में भी कम स्पीड पर मोटरसाइकिल को आसानी से चलाया जा सकता है। इससे शहर के बार-बार रुकने और चलने वाले ट्रैफिक में राइडिंग ज्यादा आसान और आरामदायक हो जाती है।
● गूगल मैप्समिररिंग के साथ TFT – (N160 SS)
गूगल मैप्समिररिंग के साथ 5” TFT कंसोल भारत में किसी भी स्पोर्ट्स बाइक में पहली बार दिया गया है। इससे राइडर्स को सुविधाजनक, जाना-पहचाना और आसान नेविगेशन अनुभव मिलता है।
● प्रीमियम स्टाइलिंग और आरामदायक राइडर एर्गोनॉमिक्स – (Pulsar N160 SS)
नए शार्प ग्राफिक्स, कलर्ड अलॉय व्हील्स और बेहतर हैंडलबार एंगल व सीट हाइट मोटरसाइकिल के दमदार स्ट्रीटफाइटर लुक और रोड प्रेजेंस को और निखारते हैं। साथ ही, ये बदलाव राइडर के लिए इसे ज्यादा आरामदायक बनाते हैं। नए N160 वेरिएंट्स तीन नए रंगों में उपलब्ध होंगे: अटलांटिक ब्लू, पर्ल मेटैलिक व्हाइट और ब्रुकलिन ब्लैक।बजाज ऑटो लिमिटेड के टू-व्हीलर बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस ऑफिसर, सारंग कानडे ने कहा, ‘Pulsar N160 प्लेटफॉर्म को देशभर के राइडर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और यह अपने सेगमेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले मॉडल्स में से एक है। नई N160 S और फ्लैगशिप N160 SS को पेश करके हम इस सफलता को और आगे बढ़ा रहे हैं। इंटेलिजेंट थ्रॉटल (ETB) इस नई जेनरेशन की बुनियाद है, जो सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के साथ रिस्पॉन्सिव राइड मोड्स, क्रॉल टेक्नोलॉजी और रिस्पॉन्सिव ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को सक्षम बनाता है। N160, N160 S और N160 SS मिलकर राइडर्स को परफॉर्मेंस की एक संपूर्ण रेंज प्रदान करते हैं, जो 160cc कैटेगरी के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करती है।’
Pulsar भारत का सबसे आयकॉनिक परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल ब्रांड बन चुका है, जिसने अपनी पावर, परफॉर्मेंस और बेबाक अंदाज से कई पीढ़ियों के राइडर्स को प्रेरित किया है। Pulsar के लॉन्च ने स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलों की एक बिल्कुल नई कैटेगरी तैयार की थी। अपने 25वें वर्ष में इन दो नए मॉडल्स को लॉन्च करके Pulsar ने एक बार फिर नया बेंचमार्क स्थापित किया है।