गंगा का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब पहुंची धारा
- बढ़ते जलस्तर में बढ़ा खतरा, सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान के आसपास बह रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा की धारा भी तेज हो गई है। ऐसे में घाटों पर स्नान और मौज-मस्ती के लिए पहुंच रहे लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। प्रशासन और जीवन रक्षक दल की ओर से लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। लोगों को चेतावनी वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। विशेषकर बच्चों और युवाओं को नदी की तेज धारा के पास जाने से रोकना जरूरी है। जीवन रक्षक दल लगातार घाटों पर निगरानी कर रहा है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी की धारा तेज हो जाती है। ऐसे में सामान्य स्थिति में सुरक्षित दिखने वाले स्थान भी जोखिम भरे हो सकते हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी के बावजूद पानी में उतरना हादसे का कारण बन सकता है। जीवन रथक दल की मौजूदगी हादसे की स्थिति में तत्काल मदद उपलब्ध कराती है, लेकिन दुर्घटना रोकने में लोगों की सावधानी सबसे अहम है। घाट पर लगे सुरक्षा संकेतों का पालन करना और गहरे पानी से दूर रहना जरूरी है।