भिखारीपुर से कच्छला घाट पहुंची "तूफानी डाक कांवड़ यात्रा"भंडारे के साथ हुआ समापन
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत। सावन माह में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भिखारीपुर गांव से को सभी शिवभक्त "तूफानी डाक कांवड़" लेकर कच्छला घाट पहुंचे। बाबा मिश्रिनाथ मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। कच्छला घाट से पवित्र गंगा जल भरकर बाबा मिश्रिनाथ देवस्थान पर डाक जल से जलाभिषेक किया गया। "बोल बम" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा बाबा मिश्रिनाथ देवस्थान पर सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।यात्रा के संयोजक राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रेस क्लब फाउंडेशन क्राइम फ्री इंडिया प्रदेश सचिव योगेश शर्मा कपूरी महंत और डालचंद शर्मा महंत के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ। योगेश शर्मा जी ने कहा "अब कुछ न देने पड़ेगा, बाबा सबकी मनोकामना पूरी करेंगे। यात्रा में शामिल सभी भोले रामवीर भोले, रंजीत भोले, सागर भोले, अरुण भोले, करण भोले, सुरजीत भोले, हरचरण भोले, राहुल भोले, हरीश भोले, रोहित भोले, छोटे लाल भोले, कीरत भोले, मुकेश भोले सहित सभी शिवभक्त।ग्रामवासियों ने जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत कर शरबत, फल और जलपान कराया। यात्रा को सफल बनाने में सभी भोले और गांव का सहयोग सराहनीय रहा जय बाबा मिश्रिनाथ तूफानी डाक कांवड़ यात्रा भिखारीपुर कच्छला घाट से डाक जल लाया गया जलाभिषेक संपन्न बाबा मिश्रिनाथ मंदिर पर विशाल भंडारा संयोजक: डालचंद शर्मा महंत, योगेश शर्मा कपूरी महंत सभी भोले: रामवीर, रंजीत, सागर, अरुण, करण, सुरजीत, हरचरण, राहुल, हरीश, रोहित, छोटे लाल, कीरत, मुकेश भोले सभी ग्रामवासियों का सहयोग के लिए धन्यवाद कहां ।