होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  यूको कार्निवाल एमएसएमई, रिटेल, कृषि एवं संसाधन" कार्यक्रम सम्पन्न
 
यूको कार्निवाल एमएसएमई, रिटेल, कृषि एवं संसाधन" कार्यक्रम सम्पन्न
Updated: 8/12/2026 9:55:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

यूको कार्निवाल एमएसएमई, रिटेल, कृषि एवं संसाधन" कार्यक्रम सम्पन्न
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | यूको बैंक द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान "यूको कार्निवाल एमएसएमई, रिटेल, कृषि एवं संसाधन" के अंतर्गत एक भव्य ग्राहक सम्मेलन एवं व्यवसायिक संवाद कार्यक्रम "यूको कार्निवाल" का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों, उद्यमियाँ, व्यापारियों, कृषकों एवं सम्मानित ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाश शुक्ला, मुख्य महाप्रबंधक, यूको बैंक प्रधान कार्यालय, कोलकाता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव कुमार राघव, जिला विकास प्रबंधक (DDM), नाबार्ड, झाँसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधकों, एमएसएमई एवं कृषि उद्यमियों, व्यापारियों, सम्मानित ग्राहकों तथा कृषक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों एवं उद्यमियों को यूको बैंक की नवीनतम बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल सुविधाओं तथा एमएसएमई, कृषि एवं रिटेल क्षेत्रों के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय उत्पादों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा बैंक एवं ग्राहकों के बीच संवाद, विश्वास एवं व्यावसायिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना था कार्यक्रम के आयोजक एवं यूको बैंक, कानपुर अंचल के अंचल प्रमुख  दीपक कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अविनाश शुक्ला, मुख्य महाप्रबंधक, यूको बैंक प्रधान कार्यालय, कोलकाता ने अपने संबोधन में बैंक की डिजिटल पहलों, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं एवं नवाचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यूको बैंक आधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्राहकों को सरल, सुरक्षित एवं त्वरित बैंकिंग अनुभव उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बैंक की विभिन्न विशेष ऋण योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं तथा ग्राहकों के लिए उपलब्ध वित्तीय सेवाओं की जानकारी भी साझा की।गौरव कुमार राघव, जिला विकास प्रबंधक (DDM), नाबार्ड, झाँसी ने कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं तथा किसानों एवं कृषि उद्यमियों के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बैंकिंग संस्थाओं एवं किसानों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम के दौरान बैंक के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा विभिन्न बैंकिंग उत्पादों एवं ऋण योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मुख्य प्रबंधक विशाल अग्रवाल ने एमएसएमई एवं कृषि ऋण से संबंधित बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनपद में उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
आजादी के करीब आठ दशक बाद जागी पक्की सड़क की उम्मीद
सांसद प्रतिनिधि ने सड़क की मरम्मत कराने की उठाई मांग
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी,एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
थाईलैंड में नितिन सिंह राठौर ने गोल्ड जीत बढाया क्षेत्र का मान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :