सांसद प्रतिनिधि ने सड़क की मरम्मत कराने की उठाई मांग
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा, हमीरपुर l तहसील मौदहा के ग्राम मदारपुर में राम गोपाल प्रजापति के मकान से छिद्दू प्रधान के खलियान तक लगभग 200 मीटर जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी को सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन बिट्टू ने ज्ञापन दिया l
और बताया कि सड़क के जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है बारिश के समय सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है सड़क पर अत्यधिक कीचड़ होने के कारण लोगों का निकलना चलना मुश्किल हो गया है दोपहिया वाहन भी आए दिन फिसल कर गिर जाते हैं जिससे लोगों को चोट लग जाती है बच्चे हो बूढ़े हो महिलाएं हो सभी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इसलिए हमने ज्ञापन के माध्यम से इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई है l
ज्ञापन देने वालों में नजीब भाई, जिला सचिव आशीष लखेरा (छात्र सभा), आरिफ भाई, छोटे कुरैशी ,राशिद कुरेशी, अभिलाष श्रीवास, रामगोपाल प्रजापति, नरेश, अरमान, जीशान, आसिफ हुसैन, रामहेत, रब्बानी, शाहीन बानो, फूलमती निशाद, विकास, निषाद, समीम अहमद, ब्रजभान वर्मा सहित समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे l