जनपद में उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद एवं जनपद के नगर कुरारा,मौदहा बिंदोखर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, मोहन कुशवाहा,योगेंद्र दीक्षित,जितेंद्र पाल ने अपने अपने मंडलों में की। कार्यक्रम के संयोजक किशन ब्यास रहे,मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद,विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति,ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल,नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद,आशा रानी कबीर,लाला राम निषाद मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए कार्यकर्ताओं और लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया।जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रही। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।