सेना नायक ने किया तिरंगा रैली का शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | "हर घर तिरंगा अभियान- 2026" के अंतर्गत सेनानायक बी0 बी0 चौरसिया (IPS) की उपस्थिति में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थिति समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों एवं बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्* का सामूहिक गायन किया गया।तिरंगा रैली का शुभारंभ सेनानायक द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल से किया गया। रैली का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को आम जनमानस तक पहुंचाना तथा नागरिकों को अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता हेतु प्रेरित करना रहा। सेनानायक द्वारा तिरंगा रैली समापन के उपरांत स्कूल के सभी बच्चों को बिस्किट और चॉकलेट वितरित की गई। इस अवसर पर उपसेनानायक तनु उपाध्याय(Addl.SP), सहायक सेनानायक शैलेंद्र कुमार बाजपेयी (DySP), शिविरपाल चंद्रेश्वर,सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी,वाहिनी बैंड तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
|