उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए रिस्ट्रक्चर्ड वैदर-बेस्ड फसल बीमा योजना लागू की
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी सामान्य बीमा कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस को उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए फिरोजाबाद, कन्नौज और कानपुर नगर में ऋणी और गैर-ऋणी किसानों के लिए रिस्ट्रक्चर्ड वैदर-बेस्ड फसल बीमा योजना लागू करने के लिए अधिकृत किया है। रिस्ट्रक्चर्ड वैदर-बेस्ड फसल बीमा योजना के तहत सभी उत्पाद हॉर्टिकल्चर एवं फार्म फॉरेस्ट्री विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत हैं।आरडब्ल्यूबीसीआईएस के तहत मौसमी खतरों के लिए बीमा कवर, जैसे बहुत ज्यादा/बहुत कम बारिश, तापमान, लगातार सूखे दिनों, और सापेक्ष नमी के लिए कवर प्रदान किया जाता है, जिसे कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है। अधिसूचित जिलों में योजना के तहत कवर की जाने वाली फसलें मिर्च और केला हैं। इस योजना के तहत अधिसूचित फसलों के लिए कवर प्राप्त करने की अंतिम तिथि नीचे दी गई तालिका में दी गई है। क्लेम की राशि टर्म शीट के संलग्नक 2 में अधिसूचित वैदर इंडेक्स एवं पैरामीटर्स के आधार पर तय की जाएगी।फिरोजाबाद, कन्नौज और कानपुर नगर के किसान अपने नजदीकी वित्तीय संस्थान, जैसे राष्ट्रीयकृत बैंक, जिला केंद्रीय को-ऑपरेटिव बैंक, प्राथमिक कृषि को-ऑपरेटिव सोसायटी (पी.ए.सी.एस), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक/कॉमन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी)/ग्रामा वन/ उत्तर प्रदेश वन या अधिकृत एचडीएफसी इर्गो एजेंट से संपर्क करके RWBCIS योजना के अंतर्गत ऊपर सूचीबद्ध फसलों में से अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।
|